HomeHimachalSirmaurहरिपुर खोल में सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली रैली, बच्चों ने दिया...

हरिपुर खोल में सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली रैली, बच्चों ने दिया यातायात नियमों की पालना का संदेश

इस दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को सड़क पर चलने के नियम, हेलमेट पहनने की आवश्यकता, शराब पीकर गाड़ी न चलाने के सुझाव, बाइक व स्कूटर पर दो से ज्यादा सवारियां न बिठाने और जेब्रा क्रॉसिंग का महत्व समझाते हुए सड़क सुरक्षा के नियम बताए.

नाहन|
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरिपुर खोल में सड़क सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसके तहत वीरवार को छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर से हरिपुर तक जागरूक रैली निकाली.

इस दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को सड़क पर चलने के नियम, हेलमेट पहनने की आवश्यकता, शराब पीकर गाड़ी न चलाने के सुझाव, बाइक व स्कूटर पर दो से ज्यादा सवारियां न बिठाने और जेब्रा क्रॉसिंग का महत्व समझाते हुए सड़क सुरक्षा के नियम बताए.

स्कूल सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी, भाषण, स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मैकिंग इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई गईं. इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने भी अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि क्लब सुचारू रूप से कार्य कर रहा है. यातायात नियमों को लेकर वर्षभर क्लब की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में फिर गुरू-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! अब पच्छाद के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता सुदर्शन कौर, नारायण चौहान, विवेक वासुदेव, जसवंत सिंह, सीआरसी संदीप कुमार, रितु छोकर, नरेंद्र कुमार, शीतल शर्मा, बालक राम, हरदीप सिंह, निर्मला तोमर और हितेश दत्त सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More