HomeHimachalSirmaurइस सोसाइटी ने रानीताल बाग में छेड़ा सफाई अभियान, सजावटी पौधे भी...

इस सोसाइटी ने रानीताल बाग में छेड़ा सफाई अभियान, सजावटी पौधे भी लगाए

नाहन|
शहर के ऐतिहासिक रानीताल बाग की सुंदरता बरकरार रखने के लिए सोसाइटी फॉर चाइल्ड रिलीफ एंड वूमेन वेलफेयर नाहन ने वीरवार को सफाई अभियान चलाया. इस दौरान सोसाइटी में कोर्स कर रहीं छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने सबसे पहले प्लास्टिक रैपर, झाड़ियां और अन्य कचरा ठिकाने लगाया. इसके बाद सोसाइटी प्रबंधन की अगुवाई में बाग में सजावटी पौधे भी लगाए गए.

इस अभियान के दौरान ममता भारद्वाज, दीया वर्मा, प्रेमलता शर्मा, शारदा कौशल और कुमारी गजाला स्टाफ सदस्यों के अलावा कृष्णा, परमिता, नेहा, ईशा, ननिता, रीना, अंजलि, प्रियंका, महक, मुस्कान, मनजीता, शिवानी, योगिता, रेणु, मेधा, अरूण, प्रदीप, अक्षित, श्वेता, नितिका, अर्चना आदि छात्राओं ने अपना अहम योगदान दिया.

ये भी पढ़ें:  नाहन में बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक, इन मुद्दों पर हुई गहन चर्चा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More