मंडी : वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी (एसडीएम), सदर रुपिंदर कौर ने जानकारी दी कि ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए 6 मई, 2026 की तिथि निर्धारित की गई है।
यह टेस्ट बैडमिंटन कोर्ट के सामने की सड़क पर (छोटा पड्डल) मंडी में होंगे। उन्होंने आग्रह किया कि ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए प्रतिभागी अपने फार्म फोटो के साथ पूर्ण रूप से भरकर फाइल सहित लाएं। बिना फोटो, बिना फाइल व अधूरे फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए 2 मई, 2026 को सुबह 11:30 बजे से Parivahan.gov.in के माध्यम से स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
