HomeCrimeश्री रेणुकाजी थाने में दर्ज मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी यमुनानगर से...

श्री रेणुकाजी थाने में दर्ज मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी यमुनानगर से गिरफ्तार

उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए बनाई गई सिरमौर पुलिस की विशेष टीम ने अपराधी साजिद अली को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार किया है।

नाहन : उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए बनाई गई सिरमौर पुलिस की विशेष टीम ने अपराधी साजिद अली को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उद्घोषित अपराधी साजिद अली पुत्र रैस अली निवासी हरवंश भिरा नजदीक गुरुद्वारा, थाना फरकपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) सिरमौर के पुलिस थाना श्री रेणुकाजी में दर्ज अभियोग संख्या 35/15 में वांछित था।

यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 353, 332, 34 और वाइल्ड लाइफ एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी सुनवाई के दौरान माननीय अदालत में पेश नहीं हो रहा था।

ये भी पढ़ें:  900 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर की अफवाहें निराधार

इसके बाद उसे अदालत ने उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More