राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में 4 मई 2026 को निर्धारित ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग प्रक्रिया चुनावी गतिविधियों के चलते रद्द कर दी गई है।
आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन कार्यों में व्यस्तता के कारण इस दिन होने वाली सभी संबंधित सेवाएं स्थगित रहेंगी।
उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और वाहन पासिंग के लिए आने वाले लोगों से अपील की कि वे अगली सूचना का इंतजार करें। चुनाव संबंधित प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए यह फैसला लिया गया है। जल्द ही नई तिथि घोषित की जाएगी।
