HomeHimachalSirmaurसमाधान समारोह 2026’ से मिलेगा आसान न्याय: सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक...

समाधान समारोह 2026’ से मिलेगा आसान न्याय: सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत में लंबित मामलों के निपटारे का बड़ा मौका

विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा, लेकिन इससे पूर्व सुलह का प्रयास करने के लिए बैठकें आयोजित की जाएगी।

नाहन : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश नव कमल ने जानकारी देते हुए बताया कि न्याय को सरल एवं सुलभता से प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने और आपसी सहमति से न्याय प्रदान करने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘समाधान समारोह 2026’ का आयोजन 21 अप्रैल, 2026 से आरंभ किया जा चुका है, जिसका समापन 21, 22 व 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन से होगा।

उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित पारिवारिक विवाद, दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, भू-अधिग्रहण, आपराधिक सुलहनीय मामले, श्रम संबंधी विवाद समेत ऐसे मामले जो आपसी सहमति से निपटाने योग्य है, उन्हें शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  DPRO कार्यालय बिलासपुर में विदाई समारोह, भावुक माहौल में विदा हुईं जनसंपर्क कर्मी कश्मीरी देवी

उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा, लेकिन इससे पूर्व सुलह का प्रयास करने के लिए बैठकें आयोजित की जाएगी। इन सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार समिति स्थित मध्यस्थता केंद्र में किया जाएगा, जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ और सचिव विधिक सेवा प्राधिकार/समिति द्वारा पक्षकारों की मदद की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत में अपना मामला शामिल करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर एक गूगल फॉर्म उपलब्ध है। गूगल फॉर्म का लिंक https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8 है। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 है।

उन्होंने बताया कि हर प्रकार की सहायता अथवा जानकारी के लिए वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) इंचार्ज के संपर्क नंबर- 011-23115652, 011-23116464, सीआरपी निदेशक 011-23115652, 011-23116465 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  पहलगाम नरसंहार के विरोध में सराहां में सड़कों पर उतरे लोग, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More