HomeHimachalHamirpurNEET 2026: हमीरपुर में 2773 अभ्यर्थियों के लिए 5 परीक्षा केंद्र,...

NEET 2026: हमीरपुर में 2773 अभ्यर्थियों के लिए 5 परीक्षा केंद्र, बस स्टैंड से मिलेगी विशेष HRTC सुविधा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा रविवार यानी 3 मई को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-NEET (UG)- 2026 के लिए हमीरपुर शहर और इसके आसपास के शिक्षण संस्थानों में कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

हमीरपुर : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा रविवार यानी 3 मई को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-NEET (UG)- 2026 के लिए हमीरपुर शहर और इसके आसपास के शिक्षण संस्थानों में कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ये परीक्षा केंद्र कुल 2773 उम्मीदवारों को आवंटित किए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय मटाहणी में 408 उम्मीदवारों, एनआईटी में 720, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय अणु में 960, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में 181 और शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर में 504 उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र होगा।

इस महत्वपूर्ण परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए एनटीए के अलावा जिला प्रशासन की ओर से भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जनजातीय क्षेत्र पांगी का चस्क भटोरी मतदान केंद्र

जिला हमीरपुर के परीक्षा केंद्रों के समन्वयक एवं उपायुक्त हमीरपुर के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने बताया कि हमीरपुर शहर से दूर के परीक्षा केंद्रों जैसे-एनआईटी, एचपीटीयू, डिग्री कालेज और केंद्रीय विद्यालय के लिए बस स्टैंड पर सुबह 9 बजे से एचआरटीसी की बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। परीक्षा की समाप्ति पर शाम 5 बजे इन केंद्रों पर भी एचआरटीसी (HRTC) की बसें उपलब्ध रहेंगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: हाइड्रा क्रेन की चपेट में आने से स्कूटी पर बैठे 12 साल के किशोर की मौत, एनएच-707 पर चक्का जाम

Latest Articles

Explore More