HomeHimachalKangraहिमाचल में चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, अनियंत्रित होकर...

हिमाचल में चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी गाड़ी, सवार थे 40 यात्री

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया, जहां चंबा से ऊना जा रही यात्रियों से भरी देवीदर्शन नामक निजी बस नूरपुर में शनि देव मंदिर के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। 

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया, जहां चंबा से ऊना जा रही यात्रियों से भरी देवीदर्शन नामक निजी बस नूरपुर में शनि देव मंदिर के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

दुर्घटना के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश यात्री जिला चंबा के बताए जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि बस चालक को अचानक हार्ट अटैक आ गया और वह गाड़ी से संतुलन खो बैठा।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया। दुर्घटना में 24 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चार घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। बस चालक सहित अन्य घायलों का उपचार जारी है और फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने जाना पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का कुशलक्षेम, गोली लगने से हुए थे घायल

जानकारी के अनुसार बस सुबह करीब साढ़े छह बजे चंबा से ऊना के लिए रवाना हुई थी और लगभग 11 बजे नूरपुर पहुंचते ही हादसे का शिकार हो गई। बस के बीच सड़क में पलटने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिसके बाद नूरपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक को डिफेंस रोड की ओर डायवर्ट किया और यातायात बहाल कराया।

उधर, पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। छानबीन के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा।

ये भी पढ़ें:  खिजवाड़ी में राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम : लंबी कूद में अर्जुन व सोनिका, भाषण में साक्षी अव्वल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More