HomeHimachalHamirpur15 दिन की मोहलत, बिजली बिल नहीं भरा तो बिना सूचना कटेगा...

15 दिन की मोहलत, बिजली बिल नहीं भरा तो बिना सूचना कटेगा कनेक्शन

विद्युत उपमंडल धनेटा के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

नादौन : विद्युत उपमंडल धनेटा के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

सहायक अभियंता किशोरी लाल ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 15 दिन के भीतर उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें।

उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे और कनेक्शन को बहाल करवाने के लिए अतिरिक्त शुल्क जमा करवाना होगा। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में अलग-अलग हादसों में 2 गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त, एक सड़क पर पलटी, दूसरी खाई में गिरी

Latest Articles

Explore More