HomeHimachalShimla97.4% के साथ मालविका टॉप-10 मेरिट में, कुफरी स्कूल का बढ़ाया मान

97.4% के साथ मालविका टॉप-10 मेरिट में, कुफरी स्कूल का बढ़ाया मान

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी की छात्रा मालविका ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान बनाया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी की छात्रा मालविका ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान बनाया है। इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

विद्यालय की ही छात्रा कनिष्का ने 94.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और हर्षिता ने 89 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय पहुंचने पर तीनों छात्राओं का फूलमालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

प्रधानाचार्य ने बताया कि इन होनहार बेटियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मालविका, कनिष्का व हर्षिता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बोर्ड की टॉप-10 मेरिट सूची में विद्यालय की छात्रा का स्थान बनाना बड़ी उपलब्धि है और ये छात्राएं अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।

ये भी पढ़ें:  खाना खाकर सो गया था दंपत्ति, पति सुबह जागा तो पत्नी को इस हालत देख खिसकी पैरों तले जमीन

उन्होंने जानकारी दी कि इस परीक्षा में विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया और सभी ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। प्रधानाचार्य ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को दिया, जिन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत से तैयार किया।

Latest Articles

Explore More