HomeHimachalSolanपार्किंग में खड़े ट्रक से 6.102 किलो चूरापोस्त बरामद, राजस्थान का शख्स...

पार्किंग में खड़े ट्रक से 6.102 किलो चूरापोस्त बरामद, राजस्थान का शख्स गिरफ्तार

पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

नालागढ़ : पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने सलेवाल स्थित पार्किंग में खड़े एक ट्रक (HP12Q-9846) से 6.102 किलोग्राम अफीम के सूखे डोडे (चूरापोस्त) की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस टीम ने सलेवाल क्षेत्र में खड़े ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखे गए अफीम के सूखे डोडे बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी मुनाफ अली निवासी फतेहपुर, तहसील संगरिया, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में 14 घंटे के हाईटेक रेस्क्यू ऑपरेशन से बची 'गौ माता' की जान, ड्रोन और रस्सियों की मदद से रेस्क्यू, जोखिम भरा था ये मिशन
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More