बीबीएन : हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सनसिटी अपार्टमेंट में किराये के कमरे से 1.101 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि बद्दी पुलिस के स्पेशल सेल एक्स ने गांव दखनू माजरा स्थित सनसिटी अपार्टमेंट में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी डेविड सिंह निवासी नेपाल हाल निवासी सनसिटी अपार्टमेंट, बद्दी के कमरे से 1.101 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को विधि अनुसार कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में थाना बद्दी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
