HomeHimachalSirmaurहिट एंड रन: धौलाकुआं में सड़क किनारे मिला शव, अज्ञात वाहन की...

हिट एंड रन: धौलाकुआं में सड़क किनारे मिला शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान!

जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा के तहत सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा धौलाकुआं स्थित PNB बैंक के पास सामने आया, जहां सड़क पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा के तहत सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा धौलाकुआं स्थित PNB बैंक के पास सामने आया, जहां सड़क पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार रॉयल रेडिएंस रिसॉर्ट भारापुर में मैनेजर के पद पर तैनात परीक्षित शर्मा (30) पुत्र राम चंद्र निवासी गांव व डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब ड्यूटी से लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह धौलाकुआं के पास पहुंचे तो उन्होंने सड़क पर एक व्यक्ति को गिरा देखा। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और मौके पर पहुंचकर देखा कि व्यक्ति सड़क पर उल्टा पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी।

ये भी पढ़ें:  ट्रेनी मशीन ऑपरेटर के 30 पदों के लिए 6 अप्रैल को घुमारवीं में होंगे साक्षात्कार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अभी फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस संबंध में थाना माजरा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  मनाली-कुल्लू NH-03 की हालत पर DC सख्त, बाढ़-भूस्खलन से टूटे हिस्सों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More