HomeHimachalSirmaurहरिपुरधार-रोनहाट सड़क पर दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,...

हरिपुरधार-रोनहाट सड़क पर दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, चालक घायल

जिला सिरमौर के हरिपुरधार-रोनहाट सड़क पर दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां कार के खाई में गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा शालना मोड़ के पास हुआ, जहां कार 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

संगड़ाह : जिला सिरमौर के हरिपुरधार-रोनहाट सड़क पर दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां कार के खाई में गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा शालना मोड़ के पास हुआ, जहां कार 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार केदार सिंह (32) पुत्र थुम्बड़ू राम निवासी गांव व डाकघर बड़ोल, तहसील संगड़ाह ने थाना संगड़ाह में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि 5 मई 2026 की शाम उनकी ऑल्टो कार (HP71A-7649) को उनका भतीजा वीरेंद्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह अपने घर जामना जाने के लिए लेकर गया था। कार में उसके साथ गांव जामना का जगदीश भी सवार था।

ये भी पढ़ें:  NDPS मामले में नाहन निवासी दोषी करार, अदालत ने सुनाई ये सजा

रात करीब 3:30 बजे वीरेंद्र सिंह ने फोन कर हादसे की सूचना दी। इसके बाद वह अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। हादसे में चालक वीरेंद्र सिंह घायल अवस्था में मिला, जबकि जगदीश (26) पुत्र रामसा राम निवासी गांव जामना, डाकघर बड़ोल, तहसील संगड़ाह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125A और 106 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता के खिताब पर सराहां का कब्जा, महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं भी रही आकर्षण का केंद्र
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More