HomeHimachalहिमाचल में डिलीवरी के बाद नवजात सहित मां की मौत, पति बेसुध,...

हिमाचल में डिलीवरी के बाद नवजात सहित मां की मौत, पति बेसुध, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस घटना से जहां परिवार पर दुखों का पड़ाह टूट पड़ा, तो वहीं अस्पताल में मौके पर मौजूद स्टाफ सहित अन्य लोगों की आंखें भी नम हो गईं. 

नाहन|
मेडिकल कॉलेज नाहन में बुधवार को डिलीवरी के बाद नवजात सहित मां की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से जहां परिवार पर दुखों का पड़ाह टूट पड़ा, तो वहीं अस्पताल में मौके पर मौजूद स्टाफ सहित अन्य लोगों की आंखें भी नम हो गईं.

जानकारी के मुताबिक गत मध्यरात्रि उपमंडल पांवटा साहिब से एक गर्भवती महिला बीनू (34) पत्नी सुरेश की हालत गंभीर होने की वजह से मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया था. अभी महिला को ऑप्रेशन थियेटर में सिजेरियन के लिए शिफ्ट ही किया जा रहा था कि ऑप्रेशन से पहले ही सुबह करीब 6 बजे महिला की डिलीवरी हो गई, लेकिन अधिक रक्त स्त्राव के कारण प्रसूति महिला ने दम तोड़ दिया और बच्चा भी मृत अवस्था में पैदा हुआ.

ये भी पढ़ें:  IIM SIRMAUR ने की पर्यटन उद्योग के प्रमुखों की मेजबानी, छात्रों से किया सीधा संवाद

अपनी पत्नी और बच्चे की मौत की खबर सुनते ही उसके पति सुरेश के साथ साथ परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बताया जा रहा है कि महिला की ये पांचवीं डिलीवरी थी. ऐसे में अन्य संतानों के सिर से भी उनकी मां का साया उठ गया है. मां की मौत से बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना से गोरखूवाला क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है.

मेडिकल कॉलेज नाहन के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. अमिताभ जैन ने बताया कि महिला करीब साढ़े 7 महीने की गर्भवती थी. यह उसकी पांचवीं डिलीवरी थी, लेकिन यहां ऑप्रेशन से पहले नवजात समेत महिला ने भी दम तोड़ दिया.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More