HomeAccidentसिरमौर के उद्योग में क्रेन पर काम करते वक्त गिरने से ऑपरेटर...

सिरमौर के उद्योग में क्रेन पर काम करते वक्त गिरने से ऑपरेटर की दर्दनाक मौत

मृतक की पहचान रामानंद यादव निवासी रामनगर कालोनी डेरा, डाकघर हमीदपुर तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला के तौर पर हुई है.

कालाअंब|
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के उद्योग में हुए हादसे में एक कामगार की मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस के अनुसार अंकित यादव पुत्र रामानंद यादव निवासी रामनगर कालोनी डेरा, डाकघर हमीदपुर तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला ने पुलिस को बताया कि उसके पिता रामानंद पिछले करीब 6 महीने से साबू टोर उद्योग में प्रोडक्शन क्रेन/मशीन आपरेटर पद पर काम कर रहे थे.

उद्योग से पता चला कि उसके पिता प्रोडक्शन मशीन/क्रेन पर काम करते समय अचानक नीचे गिर गए हैं, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है. अस्पताल पहुंचने पर उसे पता चला कि पिता की मृत्यु हो गई है और उसे बताया गया कि जब उसके पिता मशीन से प्लेटफार्म से होकर नीचे उतर रहे थे, तो इसी बीच वह अचानक नीचे गिर गए.

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह में दर्दनाक हादसा, घर जाते रास्ते में फिसल गया पैर, गई जान

जब उसने उद्योग में जाकर देखा तो उद्योग प्रबंधन ने प्लेटफार्म पर सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं कर रखे थे, जहां से कोई भी व्यक्ति गिर सकता है और वहां जमीन से क्रेन तक ऊंचाई भी बहुत ज्यादा है. शिकायत में अंकित ने आरोप लगाया कि यह हादसा उद्योग प्रबंधन की लापरवाही के कारण सामने आया है.

एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना कालाअंब में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More