HomeHimachalHamirpurHPRCA का बड़ा अपडेट: जेबीटी, इतिहास और अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की...

HPRCA का बड़ा अपडेट: जेबीटी, इतिहास और अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित, जानें पूरा शेड्यूल

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने पोस्ट कोड-26025 के तहत इतिहास के शिक्षकों और पोस्ट कोड-26030 के तहत अर्थशास्त्र के शिक्षकों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथि घोषित कर दी है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने पोस्ट कोड-26025 के तहत इतिहास के शिक्षकों और पोस्ट कोड-26030 के तहत अर्थशास्त्र के शिक्षकों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथि घोषित कर दी है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन दोनों श्रेणियों के पदों की परीक्षा 28 जून को होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 146 पेटियां अवैध 'ओल्ड मोंक' जब्त; चालक फरार

सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

जेबीटी भर्ती परीक्षा 13 से 16 जून तक
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने जेबीटी पोस्ट कोड-26015 की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथि घोषित कर दी है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि यह परीक्षा 13, 14 और 16 जून को होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर का बेटा निशांत बना SDM, सीएम के निर्वाचन क्षेत्र नादौन में संभाला कार्यभार

सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More