HomeHimachalSirmaur65 की उम्र में ‘मिस्त्री गुरु’ का कमाल! पंचायत चुनाव में चेले...

65 की उम्र में ‘मिस्त्री गुरु’ का कमाल! पंचायत चुनाव में चेले को 241 वोटों से चित कर बने प्रधान

जिला सिरमौर के राजगढ़ ब्लॉक की राणाघाट पंचायत में प्रधान पद के चुनाव ने इस बार बेहद दिलचस्प मुकाबले का रूप ले लिया।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ ब्लॉक की राणाघाट पंचायत में प्रधान पद के चुनाव ने इस बार बेहद दिलचस्प मुकाबले का रूप ले लिया।

65 वर्षीय कलिया राम उर्फ डीना ने अपने ही चेले और युवा प्रतिद्वंदी संजय कुमार को 241 मतों के बड़े अंतर से हराकर पंचायत की राजनीति में अलग ही मिसाल कायम कर दी।

खास बात यह रही कि जिसे कलिया राम ने खुद मिस्त्री के काम में प्रशिक्षित किया, उसी चेले को अब चुनावी मैदान में भी गुरु से करारी शिकस्त मिली है।

राणाघाट पंचायत में कुल 991 मतदाता हैं। चुनाव परिणाम में कलिया राम को 612 वोट मिले, जबकि संजय कुमार को 371 मत प्राप्त हुए। इस जीत के बाद पूरे क्षेत्र में कलिया राम की चर्चा जोरों पर है।

ये भी पढ़ें:  कोऑपरेटिव बैंक की चौगान शाखा ने APMC नाहन को भेंट किया वाटर प्यूरीफायर

कलिया राम क्षेत्र में एक कुशल कारीगर और मिस्त्री के रूप में लंबे समय से अपनी अलग पहचान रखते हैं। लोगों के बीच उनकी पकड़ और व्यवहार का असर चुनाव में भी साफ दिखाई दिया। पंचायत के मतदाताओं ने खुलकर उनका समर्थन किया और भारी मतों से विजयी बनाया।

कलिया राम ने बताया कि उन्हें राजनीति का विशेष शौक नहीं था, लेकिन पंचायत के लोगों के आग्रह और भरोसे के चलते उन्होंने इस उम्र में चुनाव लड़ने का फैसला किया। जीत के बाद उनके घर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है और लगातार लोग पहुंचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  धारटीधार क्षेत्र की ये संपर्क सड़क 3 माह से बंद, तय करना पड़ रहा 25 किमी अतिरिक्त सफर, लोगों में रोष
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More