HomeHimachalSirmaurजमटा में वोट देने के बाद बुजुर्ग की अचानक बिगड़ी तबियत, मौत...

जमटा में वोट देने के बाद बुजुर्ग की अचानक बिगड़ी तबियत, मौत से चंद लम्हे पहले निभा गए मतदान का फर्ज

जिला सिरमौर में पंचायत चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के मतदान के दौरान 65 साल के एक बुजुर्ग की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई।

नाहन : जिला सिरमौर में पंचायत चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के मतदान के दौरान 65 साल के एक बुजुर्ग की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बलिंद्र सिंह निवासी नावणी, जमटा के तौर पर हुई है। जानकारी मिली है कि मृतक बलिंद्र सिंह लोक निर्माण विभाग से बेलदार के पद सेवानिवृत्त हुए थे।

जानकारी के अनुसार शनिवार को नावणी पंचायत में मतदान के लिए बलिंद्र सिंह जमटा पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद शाम करीब साढ़े तीन बजे से आसपास घर की तरफ लौटते वक्त पोलिंग बूथ के बाहर ही उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई। सीने में उठे दर्द के कारण परिजन उन्हें तुरंत मेडिकल कालेज नाहन लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 2 हादसों में 2 लोगों की मौत, एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा तो दूसरे का खड्ड किनारे मिला शव

बताया जा रहा है कि बलिंद्र सिंह का पीजीआई चंडीगढ़ से उपचार चल रहा था। शनिवार को वह नावणी गांव से जमटा स्थित पोलिंग बूथ पर पहुंचे और मत देकर अपना फर्ज निभाया, लेकिन शाम तक नतीजे आने से पहले ही वह दुनिया छोड़ गए। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं।

इस घटना से जमटा और नावणी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पंचायत चुनाव के दिन हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

ये भी पढ़ें:  सरिया और एंगल आयरन से लदे ट्रक ने कुचली कार, अन्य वाहनों को भी नुकसान, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More