होमHimachalBilaspurDC बिलासपुर ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, 58 ग्राम पंचायतों...

DC बिलासपुर ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, 58 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान

जिला बिलासपुर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तृतीय एवं अंतिम चरण में आज 58 ग्राम पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

बिलासपुर : जिला बिलासपुर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तृतीय एवं अंतिम चरण में आज 58 ग्राम पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने नौणी, कल्लर और कंदरौर ग्राम पंचायतों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा मतदान उपरांत होने वाली मतगणना के लिए किए गए प्रबंधों का भी जायजा लिया। उन्होंने बिजली आपूर्ति, बैटरी बैकअप, वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की भी समीक्षा की।

ये भी पढ़ें:  लोक निर्माण विभाग में 'डिजिटल क्रांति', 100 कार्यालय हुए ई-ऑफिस, CM सुक्खू ने की सराहना

इस बीच उपायुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचे वरिष्ठ मतदाताओं से भी बातचीत कर उनके अनुभव जाने और मतदान प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति लोगों की आस्था को दर्शाता है।

यही नहीं खराब मौसम और वर्षा के बावजूद जिला प्रशासन मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए दिनभर सक्रिय रहा। मतदान केंद्रों तक मतदाताओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने तथा मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया के निर्बाध संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लगातार फील्ड में तैनात रहे।

ये भी पढ़ें:  ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी ने मेडिकल कॉलेज नाहन में लगाया भंडारा, आपसी भाईचारे का दिया संदेश

जिला के विभिन्न क्षेत्रों में लोक निर्माण, विद्युत, जल शक्ति तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्राउंड जीरो पर रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी की। प्रशासन का प्रयास रहा कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचने और मताधिकार का प्रयोग करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

राहुल कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन का प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि मौसम की चुनौतियों के बावजूद किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचने अथवा मतदान प्रक्रिया में भाग लेने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को पहले से सतर्क रखा गया और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के लिए टीमें फील्ड में तैनात रहीं।

ये भी पढ़ें:  19 वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या ने हिमाचल को झकझोरा, प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई: जयराम
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More