HomeHimachalSirmaurसिरमौर पंचायत चुनाव के अंतिम नतीजे घोषित, जानें 87 पंचायतों में किसके...

सिरमौर पंचायत चुनाव के अंतिम नतीजे घोषित, जानें 87 पंचायतों में किसके सिर सजा जीत का ताज

जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के चुनाव के तहत 30 मई को हुए मतदान और मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

नाहन : जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के चुनाव के तहत 30 मई को हुए मतदान और मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न विकास खंडों की कुल 87 ग्राम पंचायतों में प्रधान और उपप्रधान पदों के लिए निर्वाचित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।

विकास खंड नाहन की 9 ग्राम पंचायतों में सतीवाला से तरुण प्रधान और चंदन सिंह उपप्रधान, देवनी से विक्रांत सिंह राणा प्रधान और राम कुमार उपप्रधान, नागल सुकेती से राम लाल प्रधान और जगमाल उपप्रधान, कौलांवालाभूड़ से कोमल राय प्रधान और नाजिम खान उपप्रधान, सुरला से अनीता कुमारी प्रधान और अश्वनी कुमार उपप्रधान, देवका पुड़ला से दीपिका चौहान प्रधान और कमल कुमार उपप्रधान, नवानी से सुषमा देवी प्रधान और राजेंद्र सिंह उपप्रधान, नाहन से सुषमा रानी प्रधान और अनिल कुमार उपप्रधान और आंबवाला सैनवाला से सीमा देवी प्रधान और धर्मेंद्र भंडारी उपप्रधान निर्वाचित हुए हैं।

विकास खंड राजगढ़ की 11 ग्राम पंचायतों में सैर जगास से अर्चना कुमारी प्रधान और सुरेंद्र उपप्रधान, शलाना से सुरेश कुमार प्रधान और हर्ष चौहान उपप्रधान, भुईरा से सुनील कुमार प्रधान और शीतल उपप्रधान, थोड़ निवाड़ से शकुंतला देवी प्रधान और सूरज प्रकाश उपप्रधान, टिक्कर से अंबिका प्रधान और अरुण कुमार उपप्रधान, कोटी पधोग से अजना कंवर प्रधान और राकेश कुमार उपप्रधान, जदोल टपरोली से उमा देवी प्रधान और देशराज उपप्रधान, नेरी कोटली से सुरेश प्रधान और राजकुमार उपप्रधान, चंदोल से रीना देवी प्रधान और सोहन सिंह उपप्रधान, नई नेटी से मधुबाला प्रधान और बसंत लाल उपप्रधान तथा डिब्बर से बीना प्रधान और जितेंद्र कुमार उपप्रधान निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  यहां 15 से 17 जनवरी तक मशीन ऑपरेट और हेल्पर अप्रेंटिस के 400 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू

विकास खंड ददाहू की 8 ग्राम पंचायतों में कटाह शीतला से श्यामा देवी प्रधान और मस्त राम उपप्रधान, बगड़ से आशा देवी प्रधान और ओम प्रकाश उपप्रधान, कटवाड़ी बागड़त से सुशीला देवी प्रधान और मुकेश कुमार उपप्रधान, भनेत हल्द्वाड़ी से रमेश चंद प्रधान और निहाल पंवार उपप्रधान, जरग से नारायण सिंह प्रधान और रवि कुमार उपप्रधान, थाना कसोगा से श्यामा देवी प्रधान और जय प्रकाश उपप्रधान, भाटगढ़ से राधा देवी प्रधान और अजय कुमार उपप्रधान व खाला क्यार से हरीश चंद प्रधान और जय सिंह उपप्रधान चुने गए हैं।

विकास खंड संगड़ाह की 11 ग्राम पंचायतों में गवाही से रंजूबाला प्रधान और कुलदीप सिंह उपप्रधान, कुफर कैंथू से रक्षा देवी प्रधान और विपिन चंद पाल उपप्रधान, सताहान से वीरेंद्र कुमार प्रधान और देव राज उपप्रधान, देवा मानल से संगीता पुंडीर प्रधान और भीम देव उपप्रधान, देवना से संदीप प्रधान और इंद्र सिंह उपप्रधान, भवाई से जगत सिंह प्रधान और प्रवीण ठाकुर उपप्रधान, दिवड़ी खड़ाह से विनेश कुमार प्रधान और प्रताप सिंह उपप्रधान, लाना पालर से शीतला देवी प्रधान और वीरेंद्र कुमार उपप्रधान, रजाना से किरण बाला प्रधान और ओम प्रकाश उपप्रधान, रेडली से रेखा देवी प्रधान और रूप सिंह उपप्रधान व ब्योग टटवा से अंजना प्रधान और दीप राम उपप्रधान निर्वाचित हुए हैं।

विकास खंड शिलाई की 12 ग्राम पंचायतों में रास्त से उमा देवी प्रधान और गोविंद उपप्रधान, कोटी बौंच से गंगा राम प्रधान और कल्याण सिंह उपप्रधान, शंखौली से कौशल्या देवी प्रधान और अर्जुन उपप्रधान, लोजा मानल से प्रदीप सिंह प्रधान और रामानंद उपप्रधान, बाली कोटी से कमला प्रधान और बलदेव सिंह उपप्रधान, शिरी क्यारी से सीमा देवी प्रधान और जागर सिंह उपप्रधान, सियासू से तनिषा तोमर प्रधान और सिया राम उपप्रधान, मानल से अनीता देवी प्रधान और वीरेंद्र उपप्रधान, अश्याड़ी से जगत राम प्रधान और भरतु सिंह उपप्रधान, मिल्लाह से बिजमा देवी प्रधान और बिशन सिंह उपप्रधान, बिंडला दिगवा से इंदिरा देवी प्रधान और रणदीप सिंह उपप्रधान तथा कोटा पाब से बलदेव सिंह प्रधान और तपेंद्र सिंह उपप्रधान निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  गिरि नदी में आई बाढ़, 50 से ज्यादा लोग रेस्क्यू, पांवटा साहिब प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई

विकास खंड पांवटा साहिब की 16 ग्राम पंचायतों में भरली आगरो से रणदीप सिंह प्रधान और दीपचंद उपप्रधान, अंबोया से बाला देवी प्रधान और जीवन सिंह उपप्रधान, कंडेला कदवाड़ से सुनील कुमार प्रधान और संजय कुमार उपप्रधान, गोजर अडायन से रणवीर सिंह प्रधान और राजेश कुमार उपप्रधान, भूंगरनी से तेजेंद्र सिंह प्रधान और गुरमीत सिंह उपप्रधान, फुलपुर से गुरजीत कौर प्रधान और नरेश कुमार उपप्रधान, जामनीवाला से पवन कुमार प्रधान और धर्मेंद्र कुमार उपप्रधान, बद्रीपुर से प्रीतिका सैनी प्रधान और हरनेक सिंह उपप्रधान, निहालगढ़ से सोनी देवी प्रधान और अविनाश उपप्रधान, मुंगलावाला करतारपुर से सुंदर सिंह प्रधान और अमनदीप सिंह उपप्रधान, अमरकोट से सरस्वती देवी प्रधान और गुलशेर मोहम्मद उपप्रधान, फतेहपुर से अनीता देवी प्रधान और दिनेश उपप्रधान, मिश्रवाला से रसीला प्रधान और अख्तर उपप्रधान, क्यारदा से प्रीति प्रधान और धर्मपाल उपप्रधान, पिपलीवाला से समीना प्रधान और याहिया खान उपप्रधान तथा बहराल से राकेश कुमार प्रधान और जगदीप चंद उपप्रधान निर्वाचित हुए हैं।

विकास खंड पच्छाद की 12 ग्राम पंचायतों में सिरमौरी मंदिर से चमन लाल प्रधान और रामस्वरूप उपप्रधान, जयहर से चंपा देवी प्रधान और यश पाल उपप्रधान, बागथन से सरोज बाला प्रधान और महेंद्र सिंह उपप्रधान, जामन की सैर से हेम कुमारी प्रधान और सुरेंद्र सिंह उपप्रधान, कथाड़ से सुषमा देवी प्रधान और रत्न लाल उपप्रधान, सादनाघाट से कृष्णा देवी प्रधान और राजकुमार उपप्रधान, बाग पशोग से रजनीश प्रधान और उपेंद्र दत्त उपप्रधान, चमेंजी से दीपक कुमार प्रधान और चंबेल सिंह उपप्रधान, डिंगर किन्नर से कमलेश कपूर प्रधान और हरदेव सिंह उपप्रधान, नारग से बिजेंद्र सिंह प्रधान और सुखदेव उपप्रधान, दीद घलूत से राजीव शर्मा प्रधान और शुभम शर्मा उपप्रधान व द्राबली से रेखा देवी प्रधान और जय प्रकाश उपप्रधान निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की, डीसी ने अभियान सफल बनाने के दिए निर्देश

विकास खंड कमरऊ स्थित तिलोरधार की आठ ग्राम पंचायतों में शरली मानपुर से विद्या देवी प्रधान और विनोद कुमार उपप्रधान, दुगाना से इंद्रा देवी प्रधान और मनोज उपप्रधान, मिनल बाग से कल्याण सिंह प्रधान और अर्जुन सिंह उपप्रधान, शावगा से रतन सिंह प्रधान और दविंद्र सिंह उपप्रधान, बल्दवा बोहल खुईनल से इंद्र सिंह प्रधान और चतर सिंह उपप्रधान, कान्टी मशवा से प्रियांशी प्रधान और खजान सिंह उपप्रधान, बड़वास से गुमान सिंह प्रधान और दिनेश उपप्रधान व कोड़गा से कमलेश ठाकुर प्रधान और जिया राम उपप्रधान निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More