HomeHimachalSirmaurHRTC के पेंशनरों का रोष : न समय पर पेंशन मिल पा...

HRTC के पेंशनरों का रोष : न समय पर पेंशन मिल पा रही और ना ही चुकता किए जा रहे पेंडिंग ड्यूज 

पेंशनरों ने कहा कि कभी भी उन्हें पहली तारीख को पेंशन नहीं मिल पाती। इस मर्तबा भी 10 जून बीत जाने के बाद भी मई माह की पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है।

नाहन : हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नाहन की मासिक बैठक मंगलवार को अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में ISBT नाहन में संपन्न हुई। बैठक की कार्रवाई का संचालन महासचिव हर शरण शर्मा ने किया। इस दौरान बैठक में सभी सदस्यों ने एक स्वर में निगम प्रबंधन और सरकार के प्रति गहरा रोष प्रकट किया।

बैठक में उपस्थित सेवानिवृत्त कर्मियों सतीश चंद्र गर्ग, सुरेश कुमार, अमन कुमार, गीता राम, अमरीश कुमार, सोमदत्त, अशरफ अली, मोहम्मद इस्लाम, गोरखा राम, बृजभूषण, रामनाथ, गुमान सिंह, तारो देवी, मीना धवन, चांद बीबी, शशि बाला व राधा देवी ने आदि कहा कि निगम प्रबंधन व सरकार पेंशनरों की देनदारियों को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। पेंशनरों ने कहा कि कभी भी उन्हें पहली तारीख को पेंशन नहीं मिल पाती। इस मर्तबा भी 10 जून बीत जाने के बाद भी मई माह की पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें:  छात्रों की मांगों को सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाएगी NSUI, कफोटा में छात्र संगठन ने तैयार की ये रणनीति

इसी तरह 1 जनवरी 2006 संशोधित पेंशन, 1 जनवरी 2016 से नया वेतनमान, 2015 से पेंडिंग डीए बिलों के साथ साथ वर्तमान डीए और पिछले ढाई वर्ष से पेंडिंग मेडिकल बिलों के भुगतान की मांग भी फिर से दोहराई गई।

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नाहन के अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर और महासचिव हर शरण शर्मा ने कहा कि भविष्य में राज्य कार्यकारिणी के दिशानिर्देशों अनुसार निगम प्रबंधन और सरकार के खिलाफ सामूहिक कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में अतिरिक्त मेडिकल फिक्स अलाउंस बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति माह करने और सभी देनदारियों के एकमुश्त भुगतान की मांग सरकार से की गई। साथ ही इस बात पर भी रोष प्रकट किया गया कि निगम प्रबंधन न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। इससे भी पेंशनरों में रोष लगातार बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें:  डबल बेड पर ड्रम रखा और फिर नाबालिग ने उठा लिया ये खौफनाक कदम, गई जान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More