HomeHimachalSirmaurजबरन इंटरव्यू... 11 हजार की रसीदें काटने और धमकाने के आरोप; कथित...

जबरन इंटरव्यू… 11 हजार की रसीदें काटने और धमकाने के आरोप; कथित फर्जी पत्रकार पर नाहन में केस

बिना अनुमति इंटरव्यू लेने, कथित तौर पर 11 हजार रुपये की रसीदें काट पैसे वसूलने के आरोप में थाना सदर नाहन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।

नाहन : बिना अनुमति इंटरव्यू लेने, कथित तौर पर 11 हजार रुपये की रसीदें काट पैसे वसूलने के आरोप में थाना सदर नाहन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ठाकुर पुत्र स्वर्गीय शादी राम निवासी गांव एवं डाकघर पंजाहल, तहसील नाहन ने बताया कि 21 मई 2026 को एक न्यूज चैनल के सतीश कुमार अपने चालक हरि दत्त शर्मा के साथ हरियाणा नंबर की कार में पंजाहल पहुंचे। शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों ने बिना अनुमति उनका जबरन इंटरव्यू लिया और डरा-धमकाकर 11 हजार रुपये की रसीद काटकर पैसे ले गए।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, मौके से फरार आरोपी की पुलिस ने 15 मिनट में की गिरफ्तारी

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सतीश कुमार क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे अन्य उम्मीदवारों के भी जबरन इंटरव्यू लेकर 11-11 हजार रुपये की रसीद काट रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार 30 मई 2026 को उसने प्रधान ललिता देवी का भी बिना अनुमति इंटरव्यू लिया और 11 हजार रुपये की रसीद काट दी।

शिकायत में आगे कहा गया है कि इसके बाद सतीश कुमार ने राजेश कुमार के खेत में जेसीबी की बिना अनुमति वीडियो बनाई और उन्हें धमकाते हुए 11 हजार रुपये की रसीद के लिए दबाव बनाया। जब प्रधान ललिता देवी ने रिपोर्टिंग की प्रशासनिक अनुमति मांगी तो वह कोई अनुमति नहीं दिखा सका।

ये भी पढ़ें:  चरस रखने के 2 दोषियों को 4-4 साल की जेल, विशेष न्यायाधीश सिरमौर की अदालत ने सुनाई सजा

प्राप्त शिकायत के अनुसार संबंधित व्यक्ति का प्रेस रिपोर्टर कार्ड हरियाणा का है और वह केवल हरियाणा में रिपोर्टिंग कर सकता है। उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना सदर नाहन में धारा 223, 308(2), 329(3) और 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस की आगामी तफ्तीश जारी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More