HomeHimachalSirmaurसिरमौर में जिला परिषद वार्डों पर किसका कब्जा? सभी 17 वार्डों के...

सिरमौर में जिला परिषद वार्डों पर किसका कब्जा? सभी 17 वार्डों के नतीजे घोषित, प्रशासन ने जारी की विजेताओं की सूची

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने मंगलवार को विकास खंड पांवटा साहिब, राजगढ़, शिलाई, पच्छाद, संगड़ाह, नाहन, ददाहू और कमरऊ स्थित तिलोरधार के अंतर्गत आने वाले 17 जिला परिषद वार्डों के चुनाव परिणामों की घोषणा की।

नाहन : जिला सिरमौर में जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने मंगलवार को विकास खंड पांवटा साहिब, राजगढ़, शिलाई, पच्छाद, संगड़ाह, नाहन, ददाहू और कमरऊ स्थित तिलोरधार के अंतर्गत आने वाले 17 जिला परिषद वार्डों के चुनाव परिणामों की घोषणा की।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका वर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर-1 नौहरा से हंसराज, वार्ड नंबर-2 दाना घाटों से अंकिता ठाकुर, वार्ड नंबर-3 रास्त से सुनीता देवी, वार्ड नंबर-4 शिलाई से इंदू, वार्ड नंबर-5 टटियाणा से बलबीर सिंह, वार्ड नंबर-6 सतौन से खतरी सिंह, वार्ड नंबर-7 भगानी से शिवानी, वार्ड नंबर-8 भाटांवाली से रोहित चौधरी, वार्ड नंबर-9 पातलियों से अरिकेश जंग, वार्ड नंबर-10 धौलाकुआं से भगवान दास, वार्ड नंबर-11 बनकला से अंकिता शर्मा, वार्ड नंबर-12 त्रिलोकपुर से प्रोमिला देवी, वार्ड नंबर-13 ददाहू से शिवानी, वार्ड नंबर-14 सराहां से बलदेव सिंह, वार्ड नंबर-15 लाना भलटा से लेखराज, वार्ड नंबर-16 करगाणू से रितुबाला और वार्ड नंबर-17 नेरी कोटली से सरोज बाला को सर्वाधिक मत प्राप्त होने के बाद निर्वाचित घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  बच्चों ने स्कूल कक्ष में ही उगा दी बटन मशरूम, मिड डे मील में जाएगी परोसी, हिमाचल में ऐसा पहली बार!

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में योगदान देने वाले सभी चुनाव अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और मतदाताओं का आभार भी व्यक्त किया।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More