HomeHimachalSolanसोलन के दो शिक्षकों की अनूठी पहल बनी मिसाल, 57 विद्यार्थियों ने...

सोलन के दो शिक्षकों की अनूठी पहल बनी मिसाल, 57 विद्यार्थियों ने चयन परीक्षाओं में लहराया परचम

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक शशिपाल शर्मा और प्रदीप शर्मा की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग पहल लगातार विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दे रही है। पिछले पांच वर्षों से चल रहे इस अभियान के तहत इस वर्ष हिमाचल प्रदेश, जम्मू और राजस्थान के 528 विद्यार्थियों को कोचिंग से जोड़ा गया, जिनमें से 57 विद्यार्थियों ने विभिन्न चयन परीक्षाओं में सफलता हासिल की है।

सोलन : राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक शशिपाल शर्मा और प्रदीप शर्मा की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग पहल लगातार विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दे रही है। पिछले पांच वर्षों से चल रहे इस अभियान के तहत इस वर्ष हिमाचल प्रदेश, जम्मू और राजस्थान के 528 विद्यार्थियों को कोचिंग से जोड़ा गया, जिनमें से 57 विद्यार्थियों ने विभिन्न चयन परीक्षाओं में सफलता हासिल की है।

ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल में करीब 300 विद्यार्थियों ने नियमित रूप से ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लिया। शिक्षकों के मार्गदर्शन, अनुशासन और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम रहा कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने चयन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की।

ये भी पढ़ें:  16 साल की उम्र में जिस चोट ने परिवार से जुदा किया, 45 साल बाद उसी ने परिवार से मिलाया रिखी राम, सिरमौर बना भावुक पुनर्मिलन का गवाह

जिला सोलन से विहान चौहान, पुष्कर गर्ग, माही सिंह, उस्मान, दृष्टि, अमानत कौर, मानसी, दिव्यम, उपासना और रुद्रांश शर्मा सहित 10 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। वहीं, जिला सिरमौर से प्रज्ञान, अनमोल, सानवी, आरोही, अरनव, सक्षम, शिवन्या नेगी, दिव्यांशी और देवांश सहित 8 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।

इसके अलावा शिमला से आयुष, काव्या, सानिध्या और विक्रम रांगटा, मंडी से अंशुमन, एंजल शर्मा, शमन, मानविक टेकटा और रियांश, चंबा से लक्षिता, समीक्षा, आरव और काव्यांश, किन्नौर से सूर्यांश नेगी और दिव्यांशी नेगी तथा कुल्लू से इकांशी और कनिष्क कपूर का चयन हुआ है। इससे पूर्व बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर और ऊना जिलों के 15 विद्यार्थी भी इन चयन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  बुलडोजर पलटने से PWD के चालक की दर्दनाक मौत, रिटायरमेंट से ठीक पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अंत्योदय फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से इस अभियान में सहयोगी की भूमिका निभा रही है। फाउंडेशन के निदेशक महेंद्र मेहता ने दोनों शिक्षकों के विद्यालयों को दो प्रिंटर भेंट किए हैं। साथ ही सभी चयनित विद्यार्थियों को विशेष उपहार भी भेजे गए हैं।

शिक्षकों की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभरी है। उनके प्रयासों से अब तक 300 से अधिक विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय, विभिन्न छात्रवृत्ति परीक्षाओं और प्रदेश के प्रतिष्ठित विद्यालयों में निःशुल्क छात्रवृत्ति के माध्यम से प्रवेश मिल चुका है। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने शिक्षकों की इस निःस्वार्थ सेवा और समर्पण की सराहना की है।

ये भी पढ़ें:  नशे पर सोलन पुलिस का कड़ा शिकंजा, 3 मामलों में 7 तस्कर गिरफ्तार, चिट्टा-चरस की बड़ी खेप बरामद

शिक्षक शशिपाल शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में अन्य अध्यापकों को भी इस ऑनलाइन कोचिंग अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं को और अधिक प्रभावी, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सके।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More