मंडी : वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी एवं उप-मंडलाधिकारी (ना.) सदर रूपिंदर कौर ने आज यहां बताया कि आगामी 5 जून को मंडी के बैडमिंटन कोर्ट के सामने की सड़क पर (छोटा पड्डल) ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट लिए जाएंगे।
ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए प्रतिभागी को अपने फार्म फोटो सहित भरकर फाइल के साथ लाने होंगे। बिना फोटो, फाइल व अधूरे भरे हुए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 5 जून को होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए Parivahan.gov.in के माध्यम से स्लॉट बुक किए जा सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया 1 जून से शुरू कर दी गई है।
