HomeHimachalHamirpurहिमाचल राज्य चयन आयोग ने जारी किया हिंदी शिक्षक भर्ती का फाइनल...

हिमाचल राज्य चयन आयोग ने जारी किया हिंदी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 151 उम्मीदवारों का चयन

पोस्ट कोड-26026 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में हिंदी के शिक्षकों के 151 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26026 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 6354 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5316 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 375 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।

एक से पांच सितंबर तक दस्तावेजों की जांच के बाद 151 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  HPRCA ने जारी किए 4 भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट, 3 अगस्त से होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Latest Articles

Explore More