HomeHimachalHamirpurJBT अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना: TET और भर्ती परीक्षा एक ही...

JBT अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना: TET और भर्ती परीक्षा एक ही दिन हो तो 5 जून तक करें ई-मेल

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि जेबीटी (JBT) पोस्ट कोड-26015 की भर्ती के लिए आयोग 13, 14 और 16 जून को विभिन्न शिफ्टों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित करने जा रहा है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि जेबीटी (JBT) पोस्ट कोड-26015 की भर्ती के लिए आयोग 13, 14 और 16 जून को विभिन्न शिफ्टों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित करने जा रहा है। इसी बीच राज्य शिक्षा बोर्ड भी विभिन्न संकायों की टेट परीक्षाएं आयोजित कर रहा है।

डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि जेबीटी पोस्ट कोड-26015 की भर्ती के शेड्यूल के अनुसार अगर किसी अभ्यर्थी की सीबीटी परीक्षा और टेट की परीक्षा एक ही दिन आ रही है तो वह 5 जून तक आयोग की ईमेल आईडी hp-rca@hp.gov.in पर सूचित कर दें। इस ईमेल में टेट परीक्षा के प्रमाण के रूप में उक्त परीक्षा का एडमिट कार्ड या कोई अन्य दस्तावेज अवश्य संलग्न होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  धरती मां का सीना चीर छलनी कर दिए हिमाचल के पहाड़, हरियाणा में तस्करी

उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के भीतर सूचना प्राप्त होने पर आयोग ऐसे अभ्यर्थियों की जेबीटी भर्ती परीक्षा के शेड्यूल में आंशिक बदलाव करने पर विचार कर सकता है।

Latest Articles

Explore More