HomeHimachalSirmaurसिरमौर में पंचायत समितियों के गठन की प्रक्रिया तेज, 8 विकास खंडों...

सिरमौर में पंचायत समितियों के गठन की प्रक्रिया तेज, 8 विकास खंडों के लिए पीठासीन अधिकारी तैनात: DC

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर की आठ पंचायत समितियों के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाने और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव करवाने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए हैं।

नाहन : उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर की आठ पंचायत समितियों के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाने और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव करवाने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए हैं।

उपायुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि पंचायत समिति नाहन के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना.) नाहन, पांवटा साहिब के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना.) पांवटा सहिब, कमरऊ स्थित तिलोरधार, के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना.) कफोटा, शिलाई के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना.) शिलाई, पच्छाद के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना.) पच्छाद, राजगढ़ के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना.) राजगढ़, संगडाह के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना.) संगडाह और पंचायत समिति ददाहू के लिए तहसीलदार ददाहू को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में बनेगा नया मिनी सचिवालय, एक छत के नीचे मिलेंगी सरकारी सेवाएं, DC ने दिए ये निर्देश

आदेशों में बताया गया कि संबंधित खंड विकास अधिकारी इस प्रक्रिया के दौरान पीठासीन अधिकारी को पूर्ण सहयोग करेंगे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More