HomeHimachalSirmaurकल शिमला सचिवालय घेरेंगी हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रेच्युटी से पेंशन तक कई...

कल शिमला सचिवालय घेरेंगी हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रेच्युटी से पेंशन तक कई मांगों को लेकर भरेंगी हुंकार

आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन (सीटू) के राज्यव्यापी आह्वान पर 8 जून को शिमला में होने वाले सचिवालय घेराव में जिला सिरमौर से हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर भाग लेंगी।

नाहन : आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन (सीटू) के राज्यव्यापी आह्वान पर 8 जून को शिमला में होने वाले सचिवालय घेराव में जिला सिरमौर से हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर भाग लेंगी।

सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार, जिला अध्यक्ष राजेश तोमर, आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की जिला महासचिव वीना शर्मा और जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा ने संयुक्त बयान में बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर वर्षों से अपने अधिकारों और सम्मानजनक सेवा शर्तों की मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा आंगनबाड़ी कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ दिए जाने संबंधी निर्णय का सभी राज्यों में प्रभावी क्रियान्वयन किया जाना चाहिए और पात्र कर्मियों को इसका लाभ तत्काल दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  जल शक्ति विभाग में 30 पदों पर भर्ती, 8वीं पास से ITI तक के उम्मीदवार 15 जुलाई तक करें आवेदन

यूनियन नेताओं ने कहा कि सचिवालय घेराव के दौरान आंगनबाड़ी कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाएंगी। इनमें सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ग्रेच्युटी का भुगतान, ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा, नियमित कर्मचारी का दर्जा, सम्मानजनक वेतन, पेंशन, सेवानिवृत्ति लाभ, सभी प्रकार की छुट्टियां, रिक्त पदों पर नियुक्तियां और आईसीडीएस के निजीकरण पर रोक जैसी मांगें शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मी वर्षों से बच्चों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों को महत्वपूर्ण सेवाएं दे रही हैं, लेकिन उन्हें आज भी कर्मचारी का दर्जा और अन्य आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसलिए सरकार को उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  जमानत का दुरुपयोग कर बार-बार बेच रहे थे नशा, अब PIT–NDPS में गिरफ्तार ये आरोपी भेजे जेल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More