होमHimachalShimlaकिशाऊ परियोजना पर सहमति प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के...

किशाऊ परियोजना पर सहमति प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि: हर्ष महाजन

भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना को लेकर हुई ऐतिहासिक सहमति का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है।

शिमला : भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना को लेकर हुई ऐतिहासिक सहमति का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित इस महत्वपूर्ण परियोजना पर संबंधित राज्यों में सहमति बनना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ‘संवाद से समाधान’ की कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।

हर्ष महाजन ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के बीच सहमति बनना एक बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल यमुना नदी के पुनर्जीवन को बल मिलेगा, बल्कि जल संरक्षण, ऊर्जा उत्पादन और क्षेत्रीय विकास के नए द्वार भी खुलेंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: पांवटा साहिब उपमंडल में 10 जुलाई को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, SDM ने जारी किए आदेश

महाजन ने कहा कि केंद्र सरकार ने परियोजना के जल घटक की लागत का 90 प्रतिशत वहन करने का निर्णय लेकर अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश सहित सभी राज्यों के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है।

हर्ष ने कहा कि कांग्रेस और प्रदेश सरकार को इस विषय पर केंद्र सरकार तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करना चाहिए। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के नेता इस ऐतिहासिक निर्णय का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि वर्षों से अटकी हुई इस परियोजना को आगे बढ़ाने का कार्य केंद्र सरकार की पहल और नेतृत्व के कारण संभव हुआ है।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में 187 लड़कियों ने लगवाए एचपीवी के टीके, आंकड़ा पहुंचा 780

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस नेताओं को राजनीतिक लाभ लेने के बजाय प्रदेश और देशहित में लिए गए इस निर्णय का स्वागत करना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों की सराहना करनी चाहिए।

हर्ष महाजन ने विश्वास व्यक्त किया कि किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना के क्रियान्वयन से हिमाचल प्रदेश को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होंगे और यह परियोजना स्वच्छ और निर्मल यमुना के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के सतौन में डंपर ने कुचला राहगीर, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, एनएच किया जाम
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More