HomeHimachalSirmaurसिरमौर: भाजयुमो कार्यकर्ता जेपी ठाकुर का अचानक निधन, संगड़ाह इलाके में शोक...

सिरमौर: भाजयुमो कार्यकर्ता जेपी ठाकुर का अचानक निधन, संगड़ाह इलाके में शोक की लहर

संगड़ाह निवासी भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता जय प्रकाश उर्फ जेपी ठाकुर की बुधवार सुबह नहाते समय गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें अचेत अवस्था में बाथरूम से निकालकर तुरंत संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संगड़ाह : उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह निवासी भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता जय प्रकाश उर्फ जेपी ठाकुर की बुधवार सुबह नहाते समय गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें अचेत अवस्था में बाथरूम से निकालकर तुरंत संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और बाद में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय जय प्रकाश घर के अकेले कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। उनके करीबी दोस्तों के अनुसार उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी और न ही वे किसी प्रकार का नशा करते थे।

ये भी पढ़ें:  चंबा साहित्य उत्सव को मिलेगा नियमित स्वरूप : DC मुकेश रेपसवाल

डॉक्टर विक्रांत ने बताया कि फिलहाल मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। उन्होंने कहा कि परिजनों ने सुबह नहाते समय अचानक अचेत होकर गिरने की जानकारी दी है।

जय प्रकाश के निधन पर क्षेत्र के भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। भाजपा नेताओं नारायण सिंह, प्रताप तोमर, कुशल चौहान, बलवीर ठाकुर, विजेंद्र शर्मा, प्रताप सिंह, अनिल भारद्वाज और मनोज ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने अपना एक सच्चा सिपाही खो दिया है।

एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि दुर्घटना की स्थिति में प्रशासन की ओर से राहत राशि जारी की जा सकती है, लेकिन फिलहाल इस संबंध में प्रशासन को कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:  @Sirmaur: घर में छिपाकर रखी थी पिस्टल, 2 मैगजीन के साथ 8 जिंदा रौंद भी बरामद, 22 साल का ये युवक धरा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More