HomeHimachalSirmaurराजगढ़ में सड़क विवाद के बीच कुत्ते का हमला, दो छात्र और...

राजगढ़ में सड़क विवाद के बीच कुत्ते का हमला, दो छात्र और एक पुलिसकर्मी घायल; महिला पर केस

जिला सिरमौर की राजगढ़-लहारब-शमलोह सड़क पर जेसीबी मशीन के आवागमन को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

राजगढ़ : जिला सिरमौर की राजगढ़-लहारब-शमलोह सड़क पर जेसीबी मशीन के आवागमन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार लहारब गांव निवासी जसवंत अपने खेत के निर्माण कार्य के लिए जेसीबी मशीन ले जा रहे थे, लेकिन डूब्लू के समीप दो महिलाओं ने मशीन को आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद मामले की सूचना राजगढ़ पुलिस को दी गई।

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आईटीआई से घर लौट रहे दो छात्र वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक विवाद स्थल के पास रुकी और जैसे ही एक छात्र बाइक से नीचे उतरा, वहां मौजूद एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में दोनों छात्र घायल हो गए। जब राजगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी, तब उसी कुत्ते ने एक पुलिस जवान को भी काट लिया।

ये भी पढ़ें:  नाहन कालेज में वाई-ब्रेक योग सत्र, आयुष विभाग के सहयोग से NSS इकाई ने किया आयोजन

स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित महिला लंबे समय से इस सड़क को लेकर विवाद करती आ रही है। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण पर सरकारी धन खर्च किया जा चुका है और यह मार्ग दो दशक से अधिक पुराना है। इसके बावजूद बार-बार आवाजाही में बाधा उत्पन्न की जाती है।

दूसरी ओर महिला का कहना है कि संबंधित स्थान पर सड़क नहीं बल्कि रास्ता है। उनका आरोप है कि जेसीबी मशीनों की आवाजाही से उनकी निजी भूमि को नुकसान पहुंचता है, इसलिए उन्होंने मशीन को वहां से गुजरने से रोका। स्थानीय निवासी रामकिशन ठाकुर ने बताया कि सड़क अवरुद्ध करने और विवाद उत्पन्न करने के संबंध में महिला के खिलाफ राजगढ़ थाना में पहले भी कई मामले दर्ज हैं। उनका कहना है कि मार्ग से गुजरने वाले लोगों के पास आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं, इसके बावजूद बार-बार विवाद खड़ा कर लोगों को परेशान किया जाता है।
डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के खिलाफ राजगढ़ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जब मौके पर लोग एकत्रित थे, उसी दौरान महिलाओं द्वारा कुत्ते को खोल दिया गया, जिसके बाद कुत्ते ने एक पुलिस जवान और दो छात्रों को काट लिया।

ये भी पढ़ें:  उप मुख्यमंत्री ने नालागढ़ को दी 25 करोड़ की सौगात, इन योजनाओं के शिलान्यास

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाद के समाधान के बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More