HomeHimachalSolanऑपरेशन सेफ स्ट्रीट: बिना नंबर प्लेट सड़कों पर दौड़ रहे 20 दोपहिया...

ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट: बिना नंबर प्लेट सड़कों पर दौड़ रहे 20 दोपहिया वाहन जब्त, बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के निर्देशानुसार यह अभियान एसडीपीओ नालागढ़ के पर्यवेक्षण में पुलिस थाना नालागढ़ और यातायात पुलिस (टीटीआर) नालागढ़ द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया।

बद्दी : यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बद्दी पुलिस ने “ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट” के तहत बिना नंबर प्लेट के चल रहे दोपहिया वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 20 वाहन जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के निर्देशानुसार यह अभियान एसडीपीओ नालागढ़ के पर्यवेक्षण में पुलिस थाना नालागढ़ और यातायात पुलिस (टीटीआर) नालागढ़ द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया। इस दौरान विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान सार्वजनिक सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के चल रहे 20 दोपहिया वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया।

ये भी पढ़ें:  शिमला हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन समय बढ़ाने की मांग, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से CM सुक्खू की हवाई कनेक्टिविटी पर चर्चा

पुलिस के अनुसार बिना नंबर प्लेट वाले वाहन अपराधों में इस्तेमाल होने की स्थिति में उनकी पहचान करने में बड़ी बाधा बनते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया, ताकि सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके और कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

बद्दी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुसार वैध नंबर प्लेट अवश्य लगाएं और सभी यातायात नियमों का पालन करें। बिना नंबर प्लेट या अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

बद्दी पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  अक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद का शानदार रिजल्ट, स्नेहा ने 700 में 642 अंक लेकर किया टॉप

261 वाहनों के चालान, लापरवाह चालकों पर कसा शिकंजा
बद्दी : सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए बद्दी पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के विभिन्न प्रावधानों के तहत 261 वाहनों के चालान किए गए।

पुलिस ने खतरनाक और लापरवाही से वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट सड़कों पर वाहन दौड़ाने और अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल: आर्थिक तंगी से परेशान मां ने बीमार बेटे के साथ उठाया ये खौफनाक कदम, इलाके में हड़कंप 

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सभी यातायात नियमों का पालन करें, वैध नंबर प्लेट का इस्तेमाल करें और सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More