HomePoliticsमेडिकल कॉलेज नाहन को शिफ्ट करने की संभावित योजना का विरोध, डॉ....

मेडिकल कॉलेज नाहन को शिफ्ट करने की संभावित योजना का विरोध, डॉ. राजीव बिंदल बोले …

नाहन|
डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज को दूसरी जगह शिफ्ट करने की संभावित योजना का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डा. राजीव बिंदल ने विरोध जताया है. इस मामले में बिंदल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा है. करीब 10 सामाजिक संगठन भी इस मामले में आगे आए हैं.
फेसबुक से जुड़िए : 

इस सिलसिले में शनिवार को डॉ. बिंदल ने नाहन में पत्रकारवार्ता की. उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज से 100 बच्चे प्रतिवर्ष एमबीबीएस की डिग्री लेकर निकलते हैं. कॉलेज एवं अस्पताल भवन निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने लगभग 260 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की थी.

ये भी पढ़ें:  जमीन धंसने से बाड़थल मधाना स्कूल के भवन पर मंडराया खतरा, SMC ने बुलाई बैठक

मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद भवन निर्माण का कार्य शुरू हुआ और 11-11 मंजिल के दो भवनों के नक्शे इत्यादि अप्रूव होने और टेंडर प्रक्रिया के बाद भवन निर्माण प्रारंभ हुआ. एक भवन का निर्माण 6-7 मंजिल तक होने के बाद विगत दो वर्षों से कार्य रुका हुआ है.

राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में बिंदल ने कहा कि जानकारी मिल रही है कि मेडिकल कॉलेज को कहीं और बदला जाएगा और जगह-जगह जमीनों को तलाशने का सिलसिला शुरू हो गया है.

उन्होंने राज्यपाल को इसे शिफ्ट करने के विरोध के कारणों सहित हानियों का जिक्र करते हुए मांग की कि पुराने स्थान पर नए भवनों के निर्माण कार्य जल्द शुरू करने बारे सरकार को आदेश करें, ताकि जल्द मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भवन का कार्य पूर्ण किया जा सके. इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More