HomeHimachalChambaचंबा में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, युवाओं को जागरूक करने...

चंबा में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, युवाओं को जागरूक करने का आह्वान

भारत सरकार द्वारा संचालित "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत जिला कल्याण कार्यालय, चंबा द्वारा नशा उन्मूलन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने की।

चंबा : भारत सरकार द्वारा संचालित “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जिला कल्याण कार्यालय, चंबा द्वारा नशा उन्मूलन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने की। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ दिलाई गई।

इस दौरान जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए गंभीर चुनौती है। स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए तथा युवाओं को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ समाज में भी नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:  शिमला में मेहनताना आधार पर दोबारा नियुक्त होंगे रिटायर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी

इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने तथा जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने का भी संकल्प लिया गया।

जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि “नशा मुक्त भारत अभियान” के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नशे के विरुद्ध सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करने के लिए जिला कल्याण विभाग द्वारा समय-समय पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में अंधड़ ने मचाई भारी तबाही, पेड़ गिरे, गाड़ियों को नुकसान, फसलें तबाह, कई कच्चे और पक्के मकान भी क्षतिग्रस्त

Latest Articles

Explore More