HomeHimachalSirmaur23 को होंगे जिला परिषद सिरमौर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के...

23 को होंगे जिला परिषद सिरमौर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव : DC

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम-86 के तहत जिला परिषद सिरमौर की विशेष बैठक 23 जून, 2026 को प्रातः 11ः00 बजे जिला परिषद कार्यालय, नाहन में आयोजित की जाएगी।

नाहन : उपायुक्त सिरमौर, प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के उपरांत निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों द्वारा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 23 जून, 2026 को किया जाएगा।

उन्होंने सूचना जारी करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम-86 के तहत जिला परिषद सिरमौर की विशेष बैठक 23 जून, 2026 को प्रातः 11ः00 बजे जिला परिषद कार्यालय, नाहन में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जिला परिषद सिरमौर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे।

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने सभी नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों से इस विशेष प्रयोजन के लिए आयोजित बैठक में समय पर उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड परिवहन की बस में सवार युवक चिट्टे के साथ दबोचा, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

Latest Articles

Explore More