HomeHimachalShimlaप्रशासक एडीएम ज्योति राणा ने संभाला सरस्वती पैराडाइज पब्लिक स्कूल संजौली का...

प्रशासक एडीएम ज्योति राणा ने संभाला सरस्वती पैराडाइज पब्लिक स्कूल संजौली का कार्यभार

जिला प्रशासन शिमला द्वारा सरस्वती पैराडाइज पब्लिक स्कूल, संजौली के सुचारू संचालन एवं विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियुक्त प्रशासक एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने शुक्रवार को विद्यालय का कार्यभार औपचारिक रूप से संभाल लिया।

शिमला : जिला प्रशासन शिमला द्वारा सरस्वती पैराडाइज पब्लिक स्कूल, संजौली के सुचारू संचालन एवं विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियुक्त प्रशासक एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने शुक्रवार को विद्यालय का कार्यभार औपचारिक रूप से संभाल लिया।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के तहत विद्यालय के प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रबंधन को व्यवस्थित करने के लिए एडीएम ज्योति राणा को प्रशासक नियुक्त किया गया है। प्रशासक ने विद्यालय पहुंचकर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की और विद्यालय के संचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।

प्रशासक ज्योति राणा ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई, परीक्षाओं, सह-पाठयक्रम गतिविधियों तथा विद्यालय के दैनिक कार्यों पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों के हितों की रक्षा करना तथा विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को निर्बाध रूप से जारी रखना है।

ये भी पढ़ें:  हरिपुरधार क्षेत्र के 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा, अकेले इस स्कूल के 4 होनहार भी लिस्ट में शामिल

जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय की वर्तमान गवर्निंग बॉडी एवं प्रधानाचार्य को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे विद्यालय और सोसायटी से संबंधित समस्त अभिलेख, वित्तीय लेखा-जोखा, बैंक खातों का विवरण, संपत्ति संबंधी दस्तावेज, प्रशासनिक रिकॉर्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज 22 जून 2026 को अपराह्न 3 बजे तक प्रधानाचार्य पैरामाउंट पब्लिक स्कूल संजौली के कार्यालय में प्रशासक को सौंपना सुनिश्चित करें। आदेशों में यह भी कहा गया है कि विद्यालय के संचालन से संबंधित सभी रिकॉर्ड निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि प्रशासनिक प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

प्रशासक ने विद्यालय प्रबंधन से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी दस्तावेजों एवं अभिलेखों का समयबद्ध हस्तांतरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की जानकारी अथवा अभिलेख उपलब्ध कराने में कठिनाई आती है तो संबंधित पक्ष प्रशासन से संपर्क कर सकता है।

ये भी पढ़ें:  कच्चा टैंक सहायता कक्ष शिफ्ट न होने से तकनीकी कर्मचारी संघ खासा नाराज, 15 दिन का नोटिस

जिला प्रशासन ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से भी अपील की है कि वे किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य रूप से जारी है। प्रशासन द्वारा विद्यालय की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और विद्यार्थियों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता पर हैं। प्रशासक ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी संबंधित पक्षों के सहयोग से विद्यालय का संचालन सुचारू रूप से जारी रहेगा तथा शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:  288 कैप्सूल के साथ पकड़ा गया आरोपी दोषी करार, पांवटा साहिब की अदालत ने सुनाई ये सजा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More