HomeHimachalMandiनीट परीक्षा के मद्देनजर 11 केवी पंजेठी लाइन का रखरखाव कार्य पुनर्निर्धारित,...

नीट परीक्षा के मद्देनजर 11 केवी पंजेठी लाइन का रखरखाव कार्य पुनर्निर्धारित, अब 22 जून को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के आयोजन को देखते हुए 11 केवी पंजेठी एचटी लाइन की आवश्यक मरम्मत, रखरखाव और लाइन के आसपास पेड़ों की कटाई-छंटाई के लिए 21 जून को प्रस्तावित कार्य को पुनर्निर्धारित कर दिया गया है।

मंडी : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के आयोजन को देखते हुए 11 केवी पंजेठी एचटी लाइन की आवश्यक मरम्मत, रखरखाव और लाइन के आसपास पेड़ों की कटाई-छंटाई के लिए 21 जून को प्रस्तावित कार्य को पुनर्निर्धारित कर दिया गया है। अब यह कार्य सोमवार, 22 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता विद्युत उप-मंडल-1 मंडी नरेश ठाकुर ने बताया कि उक्त कार्य के दौरान 11 केवी पंजेठी एचटी लाइन से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में जेल रोड, त्वाम्बड़ा, दो अम्ब, पंजेठी, लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियन्ता कार्यालय एवं कॉलोनी, टारना रोड, टारना हिल, परिधि गृह, जल शक्ति विभाग परियोजना टारना, अमर विहार, परमार कॉलोनी, तल्याहड़, मड़वाहन तथा इसके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  चुनाव से पहले प्रत्याशी का निधन, मंडी के इस वार्ड में अब नए सिरे से होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित तिथि को मौसम प्रतिकूल रहता है, तो यह कार्य अगले उपयुक्त दिन किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए अनुरोध किया है कि वे इस अस्थायी असुविधा को देखते हुए आवश्यक तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More