HomeHimachalBilaspurनीट (यूजी) परीक्षा 2026 को लेकर बिलासपुर शहर में धारा 163 बीएनएसएस...

नीट (यूजी) परीक्षा 2026 को लेकर बिलासपुर शहर में धारा 163 बीएनएसएस लागू

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा 21 जून को आयोजित की जा रही नीट (यूजी) परीक्षा 2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपमंडल मजिस्ट्रेट सदर बिलासपुर डॉ. राजदीप सिंह ने धारा 163 बीएनएसएस के अंतर्गत आदेश जारी किए हैं।

बिलासपुर : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा 21 जून को आयोजित की जा रही नीट (यूजी) परीक्षा 2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपमंडल मजिस्ट्रेट सदर बिलासपुर डॉ. राजदीप सिंह ने धारा 163 बीएनएसएस के अंतर्गत आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार परीक्षा दिवस पर बिलासपुर स्थित निर्धारित परीक्षा केंद्रों, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) बिलासपुर तथा पीएम श्री नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के आसपास किसी भी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक कार्यक्रम, जुलूस, रैली, नारेबाजी तथा हड़तालों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 21 जून 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।

ये भी पढ़ें:  मोदी सरकार में हिमाचल को 5 गुना ज्यादा सहायता, असली अन्याय UPA काल में हुआ: जयराम ठाकुर

इसके अतिरिक्त उक्त समयावधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास लाउडस्पीकर के उपयोग पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य, टेंट या मंच लगाने अथवा हटाने की गतिविधियों पर भी रोक लगाई गई है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी व्यक्ति द्वारा हथियार, लाठी, गोला-बारूद, तलवार अथवा अन्य घातक सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

ये भी पढ़ें:  दिल दहला देने वाला हादसा: पिकअप की चपेट में आई सड़क पर फिसलकर गिरी मासूम, दर्दनाक मौत
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More