HomeHimachalSirmaur22 नहीं, अब 28 जून को लगेगा पावर कट, नाहन शहर समेत...

22 नहीं, अब 28 जून को लगेगा पावर कट, नाहन शहर समेत इन इलाकों में 10 घंटे बंद रहेगी सप्लाई

प्रशासनिक कारणों के चलते 22 जून, 2026 को प्रस्तावित विद्युत शट-डाउन की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। अब यह शट-डाउन 28 जून, 2026 को सुबह 8:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक रहेगा, जिसके दौरान नाहन शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

नाहन : प्रशासनिक कारणों के चलते 22 जून, 2026 को प्रस्तावित विद्युत शट-डाउन की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। अब यह शट-डाउन 28 जून, 2026 को सुबह 8:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक रहेगा, जिसके दौरान नाहन शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता, विद्युत उप-मंडल नाहन ने बताया कि 33 केवी गिरिनगर-नाहन लाइन, 33 केवी सब स्टेशन दो-सड़का और वहां से निर्गमित सभी 11 केवी फीडरों पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य किया जाना है। इसी कारण यह शट-डाउन निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान संपूर्ण नाहन शहर के साथ-साथ दो-सड़का, मझोली, जड़जा, तालों, सैन की सेर और गड्डा सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें:  नाहन में वरिष्ठ जनों के साथ बैंक सेवाओं और लाभों पर मंथन, राज्य सहकारी बैंक ने की ग्राहक सेवा अवलोकन कमेटी की बैठक

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह शट-डाउन मौसम की अनुकूल परिस्थितियों में ही प्रभावी रहेगा। साथ ही इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की गई है।

Latest Articles

Explore More