नाहन : बाल विकास परियोजना नाहन के अंतर्गत वृत्त नाहन शहरी-2 में क्रेच केंद्र अप्पर-स्ट्रीट नजदीक महलात की घाटी में क्रेच कार्यकर्ता व सहायिका का एक-एक पद तथा वृत्त नाहन शहरी-1 के तैली मोहल्ला में क्रेच सहायिका का एक पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार को अपने आवेदन सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों सहित 8 जुलाई, 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में जमा करवाने होंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक संबंधित क्रेच क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए। क्रेच कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और क्रेच सहायिका के लिए 10वीं पास रखी गई है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से कम होनी चाहिए, जिसका प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कार्यकारी मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 जुलाई, 2026 को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में सुबह 10ः30 बजे से होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अथवा संबंधित वृत पर्यवेक्षक से संपर्क किया जा सकता है।
