HomeHimachalBilaspurSAI धर्मशाला में 15-16 जुलाई को बालिका कबड्डी ट्रायल, चयनित खिलाड़ियों को...

SAI धर्मशाला में 15-16 जुलाई को बालिका कबड्डी ट्रायल, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और आवास सुविधा

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला द्वारा कबड्डी विधा में बालिकाओं के लिए 15 एवं 16 जुलाई 2026 को आवासीय प्रशिक्षण के लिए चयन परीक्षण आयोजित किए जाएंगे।

बिलासपुर : भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला द्वारा कबड्डी विधा में बालिकाओं के लिए 15 एवं 16 जुलाई 2026 को आवासीय प्रशिक्षण के लिए चयन परीक्षण आयोजित किए जाएंगे। चयन परीक्षण दो आयु वर्गों में आयोजित होंगे।

प्रथम वर्ग अंडर-18 का है, जिसमें 1 अप्रैल 2008 से 31 मार्च 2010 के बीच जन्मी बालिकाएं पात्र होंगी। दूसरा वर्ग 19 से 20 वर्ष आयु वर्ग का है, जिसमें 1 अप्रैल 2006 से 31 मार्च 2007 के बीच जन्मी खिलाड़ी आवेदन कर सकती हैं। हालांकि, प्राथमिकता 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग की प्रतिभाओं को दी जाएगी।

चयन के लिए राज्य स्तरीय पदक विजेता अथवा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिताओं, जूनियर/सब-जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, अंडर-18 यूथ नेशनल चैंपियनशिप, एसजीएफआई (अंडर-17), खेलो इंडिया यूथ गेम्स अथवा सीनियर नेशनल जैसी मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में भाग लेने या पदक प्राप्त करने वाली खिलाड़ी पात्र होंगी।

ये भी पढ़ें:  ककड़ियार में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर

रिपोर्टिंग 15 जुलाई को प्रातः 8 बजे होगी। खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा चार पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे।

चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय कोचिंग, खेल विज्ञान आधारित प्रशिक्षण, आधुनिक खेल अवसंरचना, निःशुल्क आवास एवं भोजन, खेल सामग्री, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का अनुभव तथा चिकित्सा एवं बीमा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। चयन परीक्षण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए बोर्डिंग एवं लॉजिंग की व्यवस्था नहीं होगी।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एनसीओई धर्मशाला से दूरभाष 01892-224807 अथवा ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  JBT रिजल्ट जारी: 948 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट, 22 मई से होगी प्रक्रिया
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More