HomeHimachalHamirpur15 जुलाई तक हर हाल में पूरा करें मकानों की गणना, फील्ड...

15 जुलाई तक हर हाल में पूरा करें मकानों की गणना, फील्ड में पहुंचीं उपायुक्त गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त एवं जिला हमीरपुर की प्रधान जनगणना अधिकारी गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को फील्ड में पहुंचकर जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत चल रहे मकानों की गणना एवं सूचीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

हमीरपुर : उपायुक्त एवं जिला हमीरपुर की प्रधान जनगणना अधिकारी गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को फील्ड में पहुंचकर जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत चल रहे मकानों की गणना एवं सूचीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने हमीरपुर के निकटवर्ती गांव चौकी कनकरी और आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील की।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि मकानों की गणना एवं सूचीकरण का कार्य 15 जुलाई तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान अपलोड किया जाने वाला डाटा पूरी तरह सही और सटीक होना चाहिए तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में तीन सड़क हादसे: रेणुकाजी, माजरा और कालाअंब में 4 लोग घायल, केस दर्ज

उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और जनगणना-2027 की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाया गया है। यह कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 15 जुलाई तक मकानों की गणना और सूचीकरण किया जाएगा, जबकि अगले वर्ष वास्तविक जनगणना की जाएगी।

गंधर्वा राठौड़ ने लोगों से घर-घर पहुंचने वाले प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील करते हुए कहा कि सही आंकड़ों के आधार पर ही भविष्य में जिले की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार की जा सकेंगी।

ये भी पढ़ें:  आल्टो कार और ट्रक से हो रही थी अफीम और चरस की तस्करी, नाकेबंदी के दौरान एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Latest Articles

Explore More