HomeCrimeसिरमौर में चरस की बड़ी खेप के साथ एक गिरफ्तार, ऐसे दबोचा...

सिरमौर में चरस की बड़ी खेप के साथ एक गिरफ्तार, ऐसे दबोचा गया आरोपी

हरिपुरधार|
जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने चरस की बड़ी खेप सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

  • फेसबुक पेज से जुड़िए :
    https://www.facebook.com/aapkibaatnewsnetwork

    जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को हरिपुरधार में गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम लायक राम ऊर्फ नरिया निवासी गांव चंजाह, डाकघर कुलग, तहसील कुपवी का रहने वाला है, वह आज अपने साथ पिट्ठू बैग में मादक पदार्थ चरस की खेप लेकर हरिपुरधार हैलीपेड के आस-पास पर्यटकों और स्थानीय लोगों को चरस बेचने मुख्य सड़क से पैदल आ रहा है.

इस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी के कब्जे से तलाशी के दौरान कुल 1 किलो 516 ग्राम मादक पदार्थ चरस और कुल 1000 रुपये बरामद किए.

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी लायक राम के विरुद्ध पुलिस थाना संगडाह में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगामी अन्वेषण जारी है.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में खाई में फेंकी लाश की गुत्थी सुलझी, हरियाणा के 2 व्यक्ति गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More