HomeCrimeपांवटा साहिब में 8 ग्राम चिट्टे और 63,000 की नकदी के साथ...

पांवटा साहिब में 8 ग्राम चिट्टे और 63,000 की नकदी के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों मां-बेटा चिट्टे का अवैध कारोबार करते हैं. इसी आधार पर पुलिस ने ये कार्रवाई अमल में लाई.

पांवटा साहिब|
जिला सिरमौर पुलिस आए दिन एक के बाद एक नशा तस्करों को दबोच सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम कर रही है. अब एक और मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 8 ग्राम स्मैक/चिट्टे सहित आरोपी मां-बेटे को धर दबोचने में सफलता हासिल की है.

मामला जिला के पांवटा साहिब थाना से जुड़ा है. पुलिस के अनुसार थाना टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई. पुलिस ने सुंदरी पत्नी बादल निवासी वार्ड नंबर 10 नजदीक कृपाल शिला गुरुद्वारा देवी नगर पांवटा साहिब और अक्षय पुत्र बादल निवासी उपरोक्त के घर पर दबिश दी.

ये भी पढ़ें:  नाहन का युवक राजगढ़ में चिट्टे के साथ गिरफ्तार, बचने की कोशिश की पर किस्मत ने भी नहीं दिया साथ

पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 8 ग्राम चिट्टे और 63,000 रुपये की नकदी बरामद की. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों मां-बेटा चिट्टे का अवैध कारोबार करते हैं. इसी आधार पर पुलिस ने ये कार्रवाई अमल में लाई.

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले में आगामी जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें :
सिरमौर में किस जगह कब होंगे ड्राइविंग टेस्ट, वाहनों की पासिंग, यहां जानें फरवरी माह का पूरा शैडयूल

चिट्टे के आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजे, घर की दीवारों पर लिखे मिले थे पुलिस के खिलाफ अपशब्द

ये भी पढ़ें:  रेणुकाजी झील में डूबे युवक का शव बरामद, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

IIM SIRMAUR ने की पर्यटन उद्योग के प्रमुखों की मेजबानी, छात्रों से किया सीधा संवाद

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More