HomeHimachalHamirpurDC गंधर्वा राठौड़ ने बमसन की पंचायतों में लिया विकास कार्यों का...

DC गंधर्वा राठौड़ ने बमसन की पंचायतों में लिया विकास कार्यों का जायजा, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित जलस्रोत भी जांचें

उपायुक्त ने ग्राम पंचायत बारीं के आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान इनका रिकॉर्ड भी चेक किया और संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से विभिन्न योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट ली।

हमीरपुर : उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मंगलवार को विकास खंड बमसन (टौणी देवी) की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा करके विभिन्न विकास कार्यों, विशेषकर जल संरक्षण से संबंधित कार्यों का जायजा लिया और संबंधित पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों और महिला मंडल भवनों का भी निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने ग्राम पंचायत बारीं के आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान इनका रिकॉर्ड भी चेक किया और संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से विभिन्न योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट ली। उपायुक्त ने गांव चाहड़ के महिला मंडल की सदस्यों के साथ संवाद करके विभिन्न योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण फीडबैक लिया तथा महिलाओं से नशा निवारण अभियान और सफाई अभियान में सक्रिय योगदान की अपील भी की।

ये भी पढ़ें:  DC गंधर्वा राठौड़ के निर्देश: नक्शे रेगुलराइज करवाने के लिए दें आखिरी मौका

उपायुक्त ने गांव बारीं में भी महिला मंडल की सदस्यों के साथ संवाद किया और गांव के पुराने कुएं की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बीडीओ वैशाली शर्मा, ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान राजीव चौहान, उप प्रधान अशोक कुमार, वार्ड पंच रीना कुमारी, अंजू देवी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:  शिमला में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अचानक बिगड़ी तबीयत, आईजीएमसी में भर्ती VIDEO

Latest Articles

Explore More