HomeHimachalBilaspurहिमाचल में स्टाफ नर्स के 71 पदों पर भर्ती, इस श्रेणी और...

हिमाचल में स्टाफ नर्स के 71 पदों पर भर्ती, इस श्रेणी और बैच के अभ्यर्थी 20 जुलाई तक कराएं पंजीकरण

बिलासपुर के जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) और बैचलर ऑफ साइंस इन नर्सिंग (बीएससी नर्सिंग) उत्तीर्ण ऐसे अभ्यर्थी, जो अधिसूचित श्रेणी एवं निर्धारित बैच के अनुसार पात्र हैं, वे 20 जुलाई, 2026 तक अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में अनिवार्य रूप से पंजीकृत करवाएं।

बिलासपुर : जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश, शिमला द्वारा स्टाफ नर्स के 71 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों के नाम रोजगार कार्यालयों के माध्यम से प्रायोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर के जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) और बैचलर ऑफ साइंस इन नर्सिंग (बीएससी नर्सिंग) उत्तीर्ण ऐसे अभ्यर्थी, जो अधिसूचित श्रेणी एवं निर्धारित बैच के अनुसार पात्र हैं, वे 20 जुलाई, 2026 तक अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में अनिवार्य रूप से पंजीकृत करवाएं।

जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण पहले से रोजगार कार्यालय में है, वे भी अपने पंजीकरण एवं पात्रता संबंधी विवरण की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि नाम प्रायोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें:  स्टाफ नर्स (जॉब ट्रेनी) के भरे जाएंगे 08 पद, दिव्यांग अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती के अंतर्गत अनारक्षित (यूआर) श्रेणी के 28 पद (दिसंबर, 2010 तक का बैच), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 13 पद (दिसंबर, 2012 तक का बैच), अनुसूचित जाति (एससी) के 13 पद (दिसंबर, 2013 तक का बैच), अन्य पिछड़ा वर्ग (गरीबी रेखा से नीचे) ओबीसी-बीपीएल के 3 पद (दिसंबर, 2013 तक का बैच), अनुसूचित जाति (गरीबी रेखा से नीचे) एससी-बीपीएल, के 3 पद (दिसंबर, 2014 तक का बैच), अनुसूचित जाति (स्वतंत्रता सेनानी आश्रित) एससी-डब्ल्यूएफएफ, का 1 पद (दिसंबर, 2017 तक का बैच), अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 2 पद (दिसंबर, 2013 तक का बैच), अनारक्षित (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) डब्ल्यूएस, के 7 पद (जून, 2011 तक का बैच) तथा अनारक्षित (स्वतंत्रता सेनानी आश्रित) आर-डब्ल्यूएफएफ, का 1 पद (दिसंबर, 2012 तक का बैच) अधिसूचित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  जेल के भीतर से अधीक्षक को जान से मारने की साजिश, शातिर कैदी 'मेंटल' का साथी गिरफ्तार, पढ़ें क्या है पूरा मामला

उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अपना पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण पहले से रोजगार कार्यालय में है, उनसे अपने पंजीकरण एवं पात्रता संबंधी विवरण की पुष्टि करवाने का आग्रह किया है, ताकि नाम प्रायोजन के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर के दूरभाष 01978-222450 पर कार्यालय समय के दौरान संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  श्री नैना देवी विस क्षेत्र के लिए 127 करोड़ रुपये की 13 विकास परियोजनाएं समर्पित
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More