होमHimachalChambaअंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन शुरू, पहले दिन...

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन शुरू, पहले दिन 148 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के चयन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई।

चंबा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के चयन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन नगर परिषद चंबा क्षेत्र के 148 कलाकारों ने ऑडिशन में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें एकल कलाकारों के साथ सामूहिक प्रस्तुतियां और नाट्य दल भी शामिल रहे।

जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि ऑडिशन पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चंबा में आयोजित किए जा रहे हैं। कलाकारों के चयन के लिए दो स्क्रीनिंग समितियों का गठन किया गया है। ऑडिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट के आधार पर कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में आधी रात पानी और मलबे ने मचाई तबाही, घर छोड़ भागे लोग, 2 मकान दबे, प्रशासन ने एक गांव खाली करवाया

उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को उपमंडल चंबा, 16 जुलाई को भाटियात व डलहौजी, 17 जुलाई को सलूणी व तीसा, 18 जुलाई को भरमौर व पांगी और 20 जुलाई को जिला चंबा से बाहर के कलाकारों के ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे।

Latest Articles

Explore More