HomeHimachalSirmaurनाहन के बड़ा चौक में कथित मारपीट मामले में क्रॉस एफआईआर, पुलिस...

नाहन के बड़ा चौक में कथित मारपीट मामले में क्रॉस एफआईआर, पुलिस जांच में जुटी

जिला मुख्यालय नाहन के बड़ा चौक में सब्जी वाहन को बैक करने के दौरान हुए कथित विवाद में पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन के बड़ा चौक में सब्जी वाहन को बैक करने के दौरान हुए कथित विवाद में पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाते हुए पुलिस थाना नाहन में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे बड़ा चौक नाहन में सब्जी वाहन को बैक करने के दौरान विवाद हो गया। छोटा गेट रानीताल निवासी राजन सैणी ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपनी गाड़ी से सब्जी उतरने बड़ा चौक आया था। इस बीच वाहन बैक करते समय पीछे सफाई कर रही महिला को लगा कि टक्कर होने वाली है और वह चिल्लाई। इस दौरान वहां मौजूद नगर परिषद के दो सफाई कर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज की।

ये भी पढ़ें:  चलती बस में घुसकर HRTC के चालक से हाथापाई, यात्रियों में मची दहशत, पुलिस जांच में जुटी

आरोप है कि जब वह वहां से निकलने लगा तो दोनों ने रास्ता रोककर मारपीट की। उसके बाएं गाल पर थप्पड़ मारे। बीच-बचाव के लिए आए सागर शेख व शिकायतकर्ता के पिता के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि दोनों ने फावड़े और झाडू के डंडे से वार किया, जिससे उनकी बाईं बाजू पर चोट आई।

वहीं, नगर परिषद के सफाई कर्मचारी संदीप कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि सब्जी वाहन से महिला को टक्कर लगने के बाद जब वे उसे उठाने पहुंचे तो वाहन चालक और उसके साथ आए 10-12 लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

शिकायतकर्ता के अनुसार वह सुबह करीब 8:30 बजे नगर परिषद की गाड़ी से बड़ा चौक नाहन में कूड़ा उठा रहे थे। उसी दौरान सब्जी की गाड़ी बैक करते समय वहां काम कर रही रमा देवी को टक्कर लग गई।

ये भी पढ़ें:  चेस्टर हिल घोटाले की हाईकोर्ट जज से हो जांच: रणधीर शर्मा

जब ये उसे उठाने गए तो गाड़ी चालक समेत अन्य लोग  इनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि उन्होंने गाड़ी की चाबी छीन ली और काम के औजार फौड़ी व झाडू भी छीनने का प्रयास किया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।

बता दें कि इस घटना के बाद एक पक्ष ने गुन्नूघाट पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया गया। सफाई कर्मियों ने सड़क पर गाड़ी के कचरा फेंककर अपना रोष जताया। वहीं नारेबाजी भी की। इस दौरान चौकी के बाहर बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। इस घटना को लेकर पूरा दिन शहर में चर्चाएं तेज रही।

ये भी पढ़ें:  राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने की हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More